नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत की विकास यात्रा में ब्रिटेन का स्वागत है। ब्रिटिश पीएम कीर स्टारमर के साथ गुरुवार को मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा वैश्विक अनिश्चिता के दौर में भारत और ब्रिटेन के बीच दोस्ती दुनिया के लिए बेहद जरूरी है। स्टारमर ने कहा, 2028 में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। ब्रिटेन भारत के साथ सहयोग के लिए संकल्पित है। भारत और ब्रिटेन ने बड़ा रक्षा सौदा भी किया। इसके तहत ब्रिटेन भारतीय सेना को हल्के मिसाइल देगा। इस सौदे की कीमत करीब 4200 करोड़ रुपए है।
READ ALSO : Fintach Fest 2025: अब कुछ सेकंड्स में मिलेंगे 15 हजार तक के लोन, जानिए पूरी स्कीम
इसके अलावा पीएम मोदी ने स्टारमर के समक्ष ब्रिटेन में सक्रिय भारत विरोधी खालिस्तान समर्थकों पर अंकुश लगाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हिंसा और कट्टरपंथी तत्वों के लिए लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है। बता दें कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टारमर 125 से ज्यादा उद्योगपतियों का डेलीगेशन लेकर दो दिन भारत यात्रा पर आए थे। भारत-ब्रिटेन में जुलाई में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हो चुका है।
9 ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के भारत में कैंपस
स्टारमर ने कहा कि भारत में ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी अपने कैंपस खोलेगी। अगले साल लिवरपूल, ब्रिस्टल और बेलफास्ट भारत आएगी। साथ ही, भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग प्रशिक्षक अब ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स में ट्रेन के रूप में काम करेंगे।
अन्य घोषणाएं
- पीएम मोदी ने कहा भारत की फिनटेक क्षेत्र में क्षमता देखी है। ब्रिटेन और भारतत अब डिजिटल प्लेटफॉर्म के क्षेत्र में सहयोग को और बढ़ाएंगे।
- क्रिटिकल मिनरल्स पर सहयोग के लिए सप्लाई चेन ऑब्जवेंटरी स्थापित करेंगे। सैटेलाइट कैंपस झारखंड के धनबाद में इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स में होगा।
- ब्रिटेन से संबंधों की मजबूती के लिए विजन 2035 पर विभिन्न सेक्टरों में सहयोग पर काम होगा।
- परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोला है। 2030 तक 50 गीगावॉट अक्ष्य ऊर्जा के लक्ष्य रखा गया है।
