आज के इस लेख में हम बात करने जा रहे 18 मार्च में आए सभी प्रमुख करेंट अफेयर्स के बारे में ये करेंट अफेयर्स यूपीएससी, एसएससी और अन्य राज्य स्तर के इग्जाम के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है।
खुरपका-मुंहपका रोग
खुरपका – मुंहपका रोग जो कि पशुओं से जुड़ा रोग है को रोकने के लिए गुजरात सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए है। इसके प्रसार को रोकने के लिए व्यापक टीकाकरण 1 मार्च से 15 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य पशुधन की सुरक्षा करना और पशु के मरने से किसानों को होने वाले नुकसान से बचाना है।
BIMSTEC युवा पेशेवर कार्यक्रम
बंगाल की खाड़ी क्षेत्र देशों के साथ व्यापार बढ़ाने और पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए भारत ने 9 मार्च से लेकर 15 मार्च तक BIMSTEC युवा पेशवेर आदान-प्रदान कार्यक्र में कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र में किया है। सरकार का यह कदम क्षेत्रीय स्तर के व्यापार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
ओडिशा का पहला स्मार्ट गांव
ओडिशा को अपना पहला स्मार्ट गांव मिल गया है। केंद्रपाड़ा जिला में स्थित कुसुनपुर गांव राज्य का पला स्मार्ट गांव बन गया है। इस गांव की कुल आबादी 700 है और यहां पर 130 परिवार रहे हैं।
नागोया प्रोटोकॉल पर भारत की पहली राष्ट्रीय रिपोर्ट
भारत ने 27 फरवरी 2026 को जैव विविधता सम्मेलन (CBD) के तहत नागोया प्रोटोकॉल के क्रियान्वयन पर अपनी पहली राष्ट्रीय रिपोर्ट (NR1) प्रस्तुत की है। यह रिपोर्ट पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण के सहयोग से तैयार की गई है।
भारत में एफडीआई नियमों में ढील से निवेश को मिलेगा बढ़ावा
भारत सरकार ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) नीति में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए विदेशी कंपनियों को राहत दी है। नए नियमों के तहत अब ऐसी विदेशी कंपनियां, जिनमें अधिकतम 10 प्रतिशत तक चीनी हिस्सेदारी है, भारत में ऑटोमैटिक रूट के माध्यम से निवेश कर सकेंगी। यह बदलाव उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा अधिसूचित किया गया है। इस निर्णय का उद्देश्य निवेश प्रवाह को आसान बनाना है, जबकि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े आवश्यक सुरक्षा उपाय भी बनाए रखे गए हैं।
