America venzula war : अब जमीनी हमले की तैयारी, बी-1 बॉम्बर्स हुए तैनात

America venzula war : अब जमीनी हमले की तैयारी, बी-1 बॉम्बर्स हुए तैनात

नई दिल्ली। अमेरिकी (America venzula) अब जमीनी हमले की तैयारी, बी-1 बॉम्बर्स हुए तैनात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संकेत दिए हैं कि वेनेजुएला से जुड़ी ड्रग तस्करी के खिलाफ अब अमेरिका समुद्र के बाद जमीन पर भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। ट्रम्प ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला से जुड़ी ड्रग बोट्स को पकड़ने में बड़ी सफला हासिल की है। उन्होंने कहा , अब जमीन की बारी है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि जमीन पर हमले कब और कहां किए जाएंगे।

venzula में CIA को मंजूरी

पिछले हफ्ते ट्रम्प ने यह भी स्वीकार किया था कि उन्होंने वेनेजुएला में सीआईए की गुप्त गतिविधियों को मंजूरी दी है। सीआईए
को मिली नई मंजूरी के तहत वह वेनेजुएला में घातक ऑपरेशन कर सकती है। साथ ही कैरेबियन क्षेत्र में भी कई तरह की गुप्त
गतिविधियां अंजाम दे सकती है। एजेंसी को यह अधिकार होगा कि वह मादुरो या उनकी सरकार के खिलाफ अकेले या किसी बड़े सैन्य ऑपरेशन के साथ मिलकर कार्रवाई कर सके।

America ने बी-1 बॉम्बर्स किए तैनात

गुरुवार को अमेरिका के दो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बी-1 बॉम्बर्स विमानों के वेनेजुएला की हवाई सीमा के पास उड़ान भरने की भी खबर है। हालांकि, ट्रम्प ने इस रिपोर्ट को खारिज किया। फिलहाल कैरेबियन क्षेत्र में अमेरिका के 10 हजार सैनिक तैना हैं। इनमें से ज्यादातर प्यूर्टे रिको के सैन्य अड्डों पर हैं।

राष्ट्रपति निकोलस मदुरो को हटाना

बता दें, अमेरिका ने दो महीने से कैरेबियन सागर में युद्धपोतों, फाइटर जेट्स, बी-52 बॉम्बर्स, मरीन सैनिकों, ड्रोन और जासूसी
विमानों की बड़ी तैनाती की है। यह पिछले कई दशकों में इस क्षेत्र में अमेरिका की सबसे बड़ी सैन्य मौजूदगी मानी जा रही है।
अमेरिका इन कार्रवाइयों को ड्रग तस्करी के खिलाफ जंग बता रहा है, लेकिन जानकारों का मानना है कि असल मकसद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो को सत्ता से हटाना है।