नई दिल्ली। स्टार्टअप नया-नाय शुरू किया ऐसा उद्यम है जो प्राय रोज-मर्रा के जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान प्रस्तुत करता है। अनेक स्टार्टअप समाज की जरूरतों को पूरा करते हैं। इसलिए इनके विकास की प्रबल संभावनाओं को देखते हुए, ये निवेशकों और धन उपलब्ध करने वालों का ध्यान आकर्षित करते हैं।
स्टार्टअप इंडिया योजना क्या है ?
स्टार्टअप इंडिया भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है जिसका उद्देश्य देश में स्टार्टअप संस्कृति तथा नवाचार और उद्यमिता के लिए मजबूत और समावेशी माहौल तैयार करना है। 16 जनवरी 2016 की शुरुआत से अब तक इस योजना के तहत उद्यमियों की मदद करने और भारत को रोजगार याचक देश की बजाय रोजगार सर्जक देश बनाने के लिए अनेक कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।
यूनिकोर्न क्या है ?
यूनिकोर्न ऐसे चुनिन्दा स्टार्टअप है, जिनकी कारोबार का मूल्याकंन एक अरब डॉलर या अधिक हो गया हो।
सीड फंडिंग क्या है ?
सीड फंडिंग किसी कारोबारी प्रतिष्ठान अथवा उद्यम द्वारा पहली बार आधिकारिक रूप से जुटाई गई रकम है। 2021-22 में शुरू की गई स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना चार वर्ष के लिए स्वीकृत की गई है। इस योजना के अंतर्गत, स्टार्टअप्स को उत्पाद की अवधारणआ के प्रमाणन, उत्पान के प्रोटोटटाइप के विकास और उसके कारगर होने के परीक्षणों, उत्पाद को बाजार में लाने और फिर व्यावसायिक तौर पर कारोबार के लिए आर्थिक मदद दी जाती है।
