कौशल भारत मिशन योजना क्या है ?

कौशल भारत मिशन योजना क्या है ?

नई दिल्ली। वर्ष 2015 में शुरू किया गया कौशल भारत मिशन एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभरा है, जिसने लाखों युवाओं को उद्योग-संबंधित कौशल से लैस किया है। यह कौशल अंतर को पाटने, कार्यबल विकास को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं, उद्योग की जरूरतों और वैश्विक रुझानों के साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे वैश्विक कौशल केंद्र के रूप में भारत की स्थिति मजबूत होती है।

एक मजबूत कौशल ढांचा तैयार करना

कौशन विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने 20 से अधिक खंडित कार्यक्रमों को एकीकृत किया, जिससे कौशल के लिए एक केंद्रीकृत दृष्टिकोण तैयार हुआ। राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन ने भारत के कार्यबल को वैश्विक रूप से प्रतिस्पद्धी बनाए रखने के लिए एक स्केलेबल और टिकाऊ पारिस्थितिकी तंत्र की स्थापना की।

शिक्षा के साथ कौशल का एकीकरण

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क 2023 व्यावसायिक प्रशिक्षण को मुख्याधारा की शिक्षा के साथ एकीकृत करता है। राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे के साथ सरेंखित योग्यताओं के लिए क्रेडिट स्थानांतरण, आईटीआई स्नातकों के लिए शैक्षिणक समकक्षता और अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट सीखने व रोजगार के बीच सहज संक्रमण की सुविधा प्रदान करने के साथ ही भविष्य के लिए तैयार कार्यबल का समर्थन करते हैं।