RBI बैकिंग नियमों में करने जा रहा 20 बड़े बदलाव

आरबीआई बैकिंग नियमों में करने जा रहा 20 बड़े बदलाव

नई दिल्ली। अगले 3-4 महीनों में आपके बैंक के कामकाज में कई बड़े बदलाव आने वाले हैं। RBI ने 238 बैंकिंग नियमों के ड्राफ्ट जनता के लिए जारी किए हैं। इन पर 10 नवंबर तक सुझाव मांगे हैं। RBI के पूर्व गर्वनर आर. गांधी ने कहा, नियामक कानूनों में पहली बार डॉफ्ट जनता के सामने जारी करके उनसे सुझाव मांगे जा रहे हैं। नए नियम 2026 की शुरुआत से लागू होंगे। प्रस्तावित सुधारों के तहत साइबर फ्रॉड के मामलों में यदि ग्राहक तीन दिन में जानकारी देता है तो उसकी जवाबदेही शून्य होगी। अगर बैंक समय पर कार्रवाई नहीं करते हैं, तो उन पर 25 हजार तक जुर्माना लगाया जा सकेगा।

चोरी या लापरवाही की स्थिति में बैंक को लॉकर किराए का 100 गुना तक हर्जाना देना होगा। सामान्य खातों की केवाईसी 10 साल में एक बार, मध्यम जोखिम वालों की 8 साल में और उच्च जोखिम वालों की हर 2 साल में करनी होगी। लोन ब्याज दर त. करने में एक समान फॉर्मूला लागू होगा। सभी लोन पर प्रीपेमेंट पेनाल्टी खत्म होगी। 70 वर्ष से अधिक उम्र के ग्राहकों को घर बैठे बैंकिंग सुविधा मिलेगा। इन सुझावों पर विचार करने के बाद 1 जनवरी से 1 अप्रैल 2026 तक ये सारे नियम लागू हो जाएंगे।

RBI करेगा ये 20 बदलाव

लॉकर चोरी/ नुकसान – बैंक को किराए का 10 गुना हर्जाना देना होगा।

केवाईसी आउटसोर्स – बैंक खुद केवाईसी करेंगे, कोई एजेंसियां नहीं।

क्लेम सेटलमेंट – क्लेम 15 दिन के अंदर ही निपटाना अनिवार्य होगा।

साइबर फ्रॉड – ग्राहक तीन दिन में बताएं तो जवाबदेही 0, बैंक देरी करे तो 25 हजारा जुर्माना

केवाईसी – सामान्य खातों में 10 साल. मध्यम में 8 साल, उच्च जोखिम में 2 वर्ष में केवाईसी

वरिष्ठ नागरिक बैंकिंग – 70 वर्ष से ऊपर वालों को घर बैठे सेवा देंगे।

लोन ब्याज फॉर्मूला – एकीकृत फॉर्मूले से ब्याज तय किया जाएगा।

कम अवधि के लेना – 3 साल से कम के लोन भी MCLR से नीचे नहीं।

प्रीपेमेंट पेनॉल्टी खत्म – सभी लोग पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।

लोन का ब्योरा – बैंक को ब्याज, फीस, पेनाल्टी का ब्योरा देना होगा।

अनक्लेम्ड जमा – दावा आते ही बैंक पैसे लौटाएगा, फिर आरबीआई से लेगा।

लॉट्ररी पर रोक – ऐसे खातों या ट्रांजैक्शन की मंजूरी नहीं देंगे।

सिबिल अपडेट – पेमेंट या डिफॉल्ट हर माह 15 तारीख तक अपडेट होगा।

सीज प्रॉपर्टी – जब्त संपत्तियां हर माह वेबसाइट पर अपडेट की जाएंगी।

लोन डाउनपेमेंट – 20 लाख से अधिक के होम लोन पर 80 प्रतिशत मिलेगा।

डिजिटल लोन – कम से कम 1 दिन का कूलिंग ऑफ पीरियड जरूरी ।

लोन दस्तावेज – बैंक लोन चुकाने के बाद 30 दिन में लौटाएंगे, वरना रोज 5 हजार जुर्माना

गोल्ड लोन नीलामी – ग्राहक की उपस्थिति व शपथ पत्र अनिवार्य होगा।

संपत्ति घोषणा – निजी बैंक के कर्मियों को संपत्ति का ब्योरा देना होगा।

संवेदनशील पदों पर छुट्टी – बैंक कर्मियों को 10 दिन की अनिर्वाय छु्ट्टी।